
Delhi: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बाप-बेटे का मर्डर, पांच पड़ोसियों ने दिया वारदात को अंजाम
AajTak
राजधानी दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में एक पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. यह वारदात सबके सामने हुई. कहा जा रहा है कि पड़ोसियों के साथ झगड़ा इतना बढ़ गया कि पांच लोगों ने बाप-बेटे की हत्या कर दी.
राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में निजी दुश्मनी के चलते एक 55 वर्षीय एक शख्स और उसके बेटे की पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार रात चिराग दिल्ली की एक संकरी गली में हुई.
पुलिस ने मृतकों की पहचान जय भगवान और उनके 22 वर्षीय बेटे सौरभ के रूप में की है. घटना का एक कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पीड़ितों पर चाकुओं से हमला करते देखा जा सकता है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि जय भगवान पर मालवीय नगर इलाके में दर्ज हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे.
चार लोग अरेस्ट
डीसीपी ने बताया कि भगवान और उनका बेटा इलाके में केबल व्यवसाय चलाते थे. पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है और हत्या के पीछे के सही कारण का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है. दोनों पीड़ितों का एक महीने पहले जन्मदिन की पार्टी के दौरान अपने पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था.
यह भी पढ़ें: पिटाई का बदला लेने के लिए बाबा ने पोते को दिखाया जुर्म का रास्ता, युवक ने प्रेमिका के भाई को मार दी गोली
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों को शांत कराया था. अधिकारी ने कहा, 'रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पर चाकुओं और चॉपर से हमला कर दिया गया.' पुलिस के मुताबिक, यह घटना सबके सामने हुई।

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






