
Delhi के स्कूल में पढ़े मूलचंदानी को अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA में मिला बड़ा पद
AajTak
New Delhi: अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर विलियम जे बर्न्स ने सोशल मीडिया के जरिए नंद मूलचंदानी के नाम की घोषणा की. मूलचंदानी के पास सिलिकॉन वैली में एक्सपर्ट के तौर पर काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है.
भारतीय मूल के आईटी एक्सपर्ट नंद मूलचंदानी (Nand Mulchandani) को अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) में पहला मुख्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है. CIA के डायरेक्टर विलियम जे बर्न्स ने इसकी घोषणा की है. दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी एजेंसी में इस प्रतिष्ठित पर पहुंचने वाले मूलचंदानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के एक स्कूल से की थी.
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ट्विटर पर बताया, ''सीआईए डायरेक्टर विलियम जे. बर्न्स ने नंद मूलचंदानी को सीआईए का पहला मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) नियुक्त किया है. 25 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले मूलचंदानी यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंसी सीआईए के अभियानों में अत्याधुनिक नवाचारों का लाभ उठाए.''
CIA ने एक बयान में कहा, ''सिलिकॉन वैली के साथ ही रक्षा विभाग में मूलचंदानी को काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूलचंदानी एजेंसी में प्राइवेट सेक्टर और स्टार्टअप की दक्षता के साथ आएंगे.
अमेरिका के इस प्रतिष्ठित पद पहुंचने वाले मूलचंदानी ने कहा, मैं इस भूमिका में CIA में शामिल होकर सम्मानित महसूस करता हूं और एजेंसी के टेक्नॉलजी के जानकारों और डोमेन एक्सपर्ट की अद्भुत टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं, जिन्होंने व्यापक टेक्नॉलजी स्ट्रैटजी बनाने में मदद करने के लिए विश्व स्तरीय बुद्धिमता और क्षमताएं प्रदान की हैं.
अगर शिक्षा की बात करें तो मूलचंदानी ने कोर्नेल यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस और मैथेमेटिक्स में डिग्री ली है. इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली और हार्वर्ड से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की. बता दें कि मूलचंदानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित ब्लूबेल्स स्कूल इंटरनेशनल से पूरी की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










