
Delhi के लाजपत नगर इलाके में कार पर दनादन फायरिंग, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन में छिपकर बचानी पड़ी जान
AajTak
Delhi के लाजपत नगर इलाके में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर गोलियां बरसाईं. पुलिस ने इस घटना के पीछे गैंगवार का अंदेशा जताया है.
राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में बुधवार को चाक चौबंद सुरक्षा के बीच एक कार पर दनादन फायरिंग की गई. कार सवार लोगों ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन में छिपकर अपनी जान बचाई. हमला करने वाले बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










