
Delhi के पॉश इलाके में कैसे चल रहा था किडनी रैकेट? पीड़ित की जुबानी-पूरी कहानी
AajTak
Delhi Kidney racket busted: रैकेट में शामिल डॉक्टर और दलाल 30 लाख तक में किडनी का सौदा करते थे. एजेंट्स को 30 हजार मिलते थे, डॉक्टर को 3 लाख, लैब टेक्नीशियन को 40 हजार. जबकि डोनर यानी किडनी देने वाले को महज 2 से 4 लाख रुपए ही मिल पाते थे.
गुजरात के रहने वाले रघु की माली हालत ठीक नहीं थी. रोजगार की तलाश में कुछ महीने पहले वह देश की राजधानी दिल्ली पहुंचा. रघु के मुताबिक, उसे रोजगार मिलता इसके पहले ही किसी ने उसका पर्स और कीमती सामान चोरी कर लिया. इसके बाद बेबस और लाचार युवक नई दिल्ली के गुरुद्वारा पहुंच गया. वहां पर वह काम करने लगा और 4 दिनों तक वहीं पर रहा. इसी दौरान उसकी मुलाकात राजू नाम के एक शख्स से हुई. राजू जल्द समझ गया कि रघु के पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं.
इसके बाद राजू रघु के पीछे पड़ गया कि वह अगर एक किडनी दे देता है, तो उसकी सारी समस्याएं हल हो जाएंगी और उसे इतने पैसे मिलेंगे कि उसके सारे काम बन सकते हैं, रघु के मुताबिक, उसने शुरुआत में तो मना कर दिया, लेकिन राजू ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. रघु से हर दिन यह कहता कि वह किडनी दे दे. एक बढ़िया काम है. किसी एक शख्स की जान भी बचेगी और पैसे भी मिलेंगे. शरीर पर कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा. लगातार दबाव के बीच रघु राजू की बात मान गया.
इसके बाद रघु को लेकर राजू सीधे विपिन नाम के शख्स के पास पहुंचा. विपिन दलाल था. विपिन, रघु को लेकर पश्चिम बिहार के किराए के फ्लैट पर पहुंचा. अगले 10 दिनों तक रघु के सारे टेस्ट करवाए गए. इसके बाद मुझे उस शख्स से मिलवाया गया जिसे किडनी चाहिए थी. 13 मई को रघु को पश्चिम विहार फ्लैट पर ले जाया गया. वहां एक और डोनर था और एक दलाल मौजूद था. इसके बाद रघु को सोनीपत गोहाना के उस नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां पर ट्रांसप्लांटेशन को अंजाम देना था.
रघु के मुताबिक, शनिवार शाम को उसे नर्सिंग होम ले जाया गया और रविवार के दिन में उसका ऑपरेशन कर दिया गया. डॉक्टर शनिवार की रात वहां पर पहुंचे थे. रघु के मुताबिक, ट्रांसप्लांटेशन के बाद उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा था और 3 दिनों बाद उसे वापस दिल्ली शिफ्ट किया गया. वहां पर उसे 2 लाख दिए गए और कहा गया कि बाकी की रकम टांके कटने के बाद मिलेगी.
रघु के मुताबिक, जब टांके कटे तो उसे एक लाख 20 हजार और दिए गए फिर टैक्सी करके उसे हौजरानी पहुंचा दिया गया. उनके पहुंचने की थोड़ी देर बाद ही पुलिस आ गई और रघु ने पुलिस के सामने सारी बात कह दी.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना कुलदीप था. सूत्रों की मानें तो ओटी टेक्नीशियन कुलदीप डॉक्टर्स के साथ ट्रांसप्लांट में साथ रहता था. पूछताछ में कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह अकेले भी पूरे ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पूरा ऑपरेशन कौन करता था?

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










