
Delhi: कार्डियक अरेस्ट के बाद CPR से बचाया, फिर हुआ लिवर ट्रांसप्लांट, 30 साल के युवक की जान बची
AajTak
दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एक 30 वर्षीय युवक को कार्डियक अरेस्ट के बाद CPR देकर बचाया गया और फिर सफल लिवर ट्रांसप्लांट कर उसकी जान बचाई गई. मरीज वायरल हेपेटाइटिस से पीड़ित था और उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी. परिवार की तेजी और डॉक्टरों के बेहतर तालमेल से 9 घंटे की सर्जरी के बाद उसकी हालत अब स्थिर है.
दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक 30 वर्षीय युवक की जान उस समय बचाई गई, जब वह लिवर फेलियर से जूझ रहा था और कार्डियक अरेस्ट के बाद CPR देकर उसे फिर से जिंदा किया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत लिवर ट्रांसप्लांट कर उसकी जान बचाई.
मरीज को वायरल हेपेटाइटिस के चलते गंभीर लिवर फेलियर हुआ था. अस्पताल के डायरेक्टर, एचपीबी सर्जरी व लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अजीताभ श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की हालत तेजी से बिगड़ रही थी. शुरुआत में उसकी बहन को डोनर के रूप में चुना गया, लेकिन उसका लिवर छोटा पाया गया.
CPR देकर युवक को जिंदा किया
इसके बाद परिवार ने बहनोई को डोनर बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उनके दस्तावेजों की मंजूरी बाकी थी. इस बीच मरीज को कार्डियक अरेस्ट हुआ. डॉक्टरों ने तुरंत CPR देकर उसकी जान बचाई और वेंटिलेटर पर रखा.
9 घंटे चली सर्जी, मरीज की हालत स्थिर
हालात को देखते हुए परिवार की सहमति से डॉक्टरों ने बहन के लिवर से ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया. यह सर्जरी करीब 9 घंटे चली. डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यह हमारे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण मामलों में से एक था. टीमवर्क और तेज निर्णय से यह संभव हो पाया. फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











