
Deep Sidhu Car Accident: दीप सिद्धू की कार के चीथड़े उड़े, ग्राफिक्स से समझें कैसे हुआ इतना भीषण हादसा
AajTak
पंजाबी एक्टर और सिंगर दीप सिद्धू की कल सड़क हादसे में मौत हो गई. दीप सिद्धू और उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय केएमपी एक्सप्रेस-वे पर सफर कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनकी गाड़ी पीछे से एक ट्रक में जा टकराई. रीना राय इस हादसे में बाल बाल बच गई हैं. दरअसल टक्कर से स्कॉर्पियो का ड्राइवंग सीट वाला हिस्सा पूरी तरह दबकर पीछे आ चुका था, जिसकी वजह से एयरबैग भी सिद्धू की जान नहीं बचा पाया. हादसे के तुरंत बाद केएमपी पर मौजूद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई. दीप सिद्धू को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी सांसे पहले ही थम चुकी थीं. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










