
Date Final: 28 सितंबर को लॉन्च होगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 310km
AajTak
टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल के पोर्टफोलियो में पहले से ही दो कारें नेक्सन और टिगोर मौजूद हैं. टा मोटर्स ने अपने टानेक्सन ईवी और टिगोर ईवी के दम पर भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल मार्केट में 88 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर लिया है. कंपनी अब सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है.
घरेलू व्हकील कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस महीने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लॉन्च करने वाली है. कार की लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठ गया है. कंपनी का दावा है कि टाटा टियागो (Tata Tiago) उसकी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी. देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपने इलेकट्रिक व्हीकल के पोर्टफोलियो को मजबूत करने में जुटी है. टियागो टाटा की एंट्री लेवल की हैचबैक कार है. कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उतारने का ऐलान किया है.
इसी महीने होगी लॉन्च
टाटा टियागो इस महीने की 28 तारीख को लॉन्च होगी. कहा जा रहा है कि देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी. टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल के पोर्टफोलियो में पहले से ही दो कारें नेक्सन और टिगोर मौजूद हैं. नेक्सन इलेक्ट्रिक भारतीय मार्केट में खूब बिक रही है. खबरों की मानें, तो टाटा टियागो इलेक्ट्रिक की कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है. अगर इसकी रेंज की बात करें, तो एक बार चार्ज करने पर करीब 310 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.
इलेक्ट्रिक सेगमेंट का विस्तार
टाटा टियागो इलेक्ट्रिक में 26kWh की बैटरी मिल सकती है. नेक्सन इलेक्ट्रिक को मिली सफलता के बाद कंपनी इस सेगमेंट को विस्तार करने के प्लान पर तेजी काम कर रही है. आने वाले समय कंपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज को भी इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उतार सकती है. अगले पांच वर्षों में टाटा मोटर्स ने 10 इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल पेश करने का टार्गेट बनाया है.
कंपनी घरेलू बाजार में पहले से ही सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक Tigor EV को पहले से ही बेच रही है. इसकी कीमत 12.49 लाख रुपये है. वहीं, दूसरी तरफ अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियां 20 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर अपनी कारों को पेश कर रही हैं. Hyundai की Kona Electric की कीमत 25.30 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, MG ZS EV की कीमत 22.00 लाख रुपये से शुरू होती है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









