
Danish Kaneria Narendra Modi: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने की PM नरेंद्र मोदी की तारीफ... CAA पर दिया बड़ा बयान
AajTak
दानिश कनेरिया ने कहा कि वो हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे. कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट चटकाए थे. वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. कनेरिया ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने का सपोर्ट किया था. इस साल मार्च में भारत सरकार ने सीएए का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद यह पूरे देश में लागू हो गया था. अब कनेरिया ने CAA लागू करने के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है.
दानिश कनेरिया ने X पर लिखा, 'मैं हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करूंगा. वह इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पड़ोसी देशों में सताए गए अल्पसंख्यक हिंदुओं की मदद के लिए सीएए लाया.'
बता दें कि CAA कानून का मकसद तीन पड़ोसी मुस्लिम बाहुल्य देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए लोगों को भारत की नागरिकता देना है जो दिसंबर 2014 तक किसी ना किसी प्रताड़ना का शिकार होकर भारत आए. इसमें गैर-मुस्लिम माइनोरिटी- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल हैं.
43 साल के दानिश कनेरिया ने कुछ महीने पहले आज तक को दिए इंटरव्यू में भारत की नागरिकता लेने के सवाल पर भी बेबाकी से जवाब दिया था. भारत की नागरिकता पर दानिश कनेरिया ने कहा था, 'फिलहाल, नागरिगता लेना या नहीं लेना वाली बात नहीं है. जब मौका मिलेगा, ले लेंगे.'
कनेरिया ने पीएम मोदी से की थी ये अपील

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











