
DA में 10 परसेंट की हाइक से इस राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर, पेंशनर्स को भी मिलेगी राहत बैंक लॉकर से गायब हुए 60 लाख रुपये के गहने, दिल्ली में महिला के दावे से बैंकिंग सिस्टम में हड़कंप
ABP News
DA Hike News: महंगाई भत्ते या डीए में 10 परसेंट की इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के कर्मचारियों में खुशी की लहर है. इसके चलते उनकी बेसिक सैलरी 25 परसेंट से बढ़कर 35 परसेंट हो जाएगी.
DA Hike News: एक तरफ जहां केंद्रीय सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी और पेंशन बढ़ने के इंतजार में बैठे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ केरल में सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 10 परसेंट बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. इसके चलते केरल सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 25 परसेंट से बढ़कर 35 परसेंट हो जाएगी.
DA बढ़ाने के सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार के जिन कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा, उनमें- लोकल निकायों के कर्मचारी, सहायता प्राप्त स्कूल-कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल होंगे. इनके अलावा, फुल-टाइम कंटिंजेंट कर्मचारी भी इस फैसले के दायरे में आएंगे.
बढ़ा हुआ DA मार्च की सैलरी में दिखेगा. कुल मिलाकर सरकार के इस फैसले से पार्ट-टाइम टीचर, पार्ट-टाइम कंटिंजेंट स्टाफ और दोबारा नौकरी पाने वाले पेंशनर्स को भी फायदा पहुंचेगा और डीए में बढ़ोतरी उनकी एलिजिबल सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट की जाएगी.
DA बढ़ाने के साथ-साथ सरकार ने स्टेट सर्विस पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर्स और एक्स-ग्रेशिया पाने वालों के लिए भी डियरनेस रिलीफ (DR) में 10 परसेंट की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. पेंशनरों को यह बढ़ी हुई अमाउंट अप्रैल पेंशन के साथ दिया जाएगा. सरकार ने यह भी कहा है कि DA और DR बढ़ने से बकाए अमाउंट के पेमेंट के लिए एक अलग से आदेश जारी किया जाएगा. स्थानीय निकायों के मामले में अतिरिक्त खर्च का बोझ संबंधित संस्थानों द्वारा उठाया जाएगा.

ट्रंप को ठेंगा! भारत ने पीछे खींचे कदम तो धमकी के बावजूद इस देश ने और बढ़ाई रूस से कच्चे तेल की खरीद
भारत पर भी रूस से रियायती तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. हालांकि भारत ने हाल के महीनों में रूस से कच्चे तेल की खरीद कुछ कम की है.












