
कभी दिल्ली में थी किताबों की दुकान, आज है 3000 करोड़ का नेटवर्थ; जानें सुनील गलगोटिया की कहानी
ABP News
दिल्ली एनसीआर में उच्च शिक्षा की बात हो और गलगोटिया यूनिवर्सिटी का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. आइए जानते हैं, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बारे में.....
Suneel Galgotia Success Story: दिल्ली एनसीआर में उच्च शिक्षा की बात हो और गलगोटिया यूनिवर्सिटी का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. यूनिवर्सिटी आमतौर पर अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों और कैंपस गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहती है.
लेकिन इस समय इसका नाम रोबोडॉग को लेकर उठे विवाद के कारण सुर्खियों में है. गलगोटिया की शुरुआत करने वाले सुनील गलगोटिया की कहानी भी बहुत दिलचस्प है. आइए जानते हैं, उन्होंने कैसे अपने करियर की शुरुआत की और किस तरह से गलगोटिया यूनिवर्सिटी तक का सफर तय किया......
सुनील गलगोटिया का सफर
आज जिस गलगोटिया यूनिवर्सिटी की चर्चा हो रही है, उसकी नींव सुनील गलगोटिया ने रखी थी. साल 2011 में स्थापित यह विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है और यहां ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई होती है. मौजूदा समय में इसकी कमान ध्रुव गलगोटिया के हाथों में है. जो सुनील गलगोटिया के बेटे हैं और सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं.













