
Share Market Today: शेयर बाजार में 'ब्लैक फ्राइडे'! 850 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 260 अंक नीचे धमाके की तैयारी! PhonePe के IPO को मिली मंजूरी, निवेशकों को मिलेगा कमाई का महा मौका
ABP News
Share Market Today: आईटी स्टॉक्स में दबाव का असर आज शेयर बाजार के कारोबार पर दिख रहा हैं. एक तरफ सेंसेक्स में 844.58 अंकों की गिरावट आई है. वहीं, निफ्टी भी 260.80 अंक नीचे लुढ़का हुआ है.
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन 'ब्लैक फ्राइडे' साबित हुआ. गुरुवार को आईटी शेयरों में भारी गिरावट का असर कुछ ऐसा रहा कि आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बेचमार्क इंडेक्स गोता लगाते दिखे. सुबह करीब 9:45 बजे सेंसेक्स 844.58 पॉइंट्स या 1.01 परसेंट गिरकर 82830.34 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी 260.80 पॉइंट्स या 1.01 परसेंट लुढ़ककर 25,546.40 पर आ गया.
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के चलते शुक्रवार को इंडियन इक्विटी बेंचमार्क में गिरावट जारी रही क्योंकि टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में लगातार बिकवाली का निवेशकों के सेंटिमेंट्स पर असर पड़ा है. ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव का माहौल रहा. इस दौरान निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.3 परसेंट गिरा.
सेक्टर के हिसाब से बात करें, तो निफ्टी IT इंडेक्स में 5 परसेंट की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्यादा नुकसान Infosys को हुआ है. इसके शेयरों में 5.6 परसेंट की गिरावट आई है. TCS, HCL टेक, LTIMindtree, कोफोर्ज और विप्रो भी बड़े लूजर्स वाले स्टॉक्स में शामिल रहे, जिससे ओवरऑल मार्केट की कमजोर और बढ़ गई.
अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में रातोंरात नुकसान के बाद शुक्रवार को एशियाई बाजारों में ज्यादातर गिरावट दर्ज की गई. जापान का निक्केई 225 कुछ देर के लिए 58000 के लेवल पर पहुंचने के बाद 0.58 परसेंट तक फिसल गया. टॉपिक्स में भी 0.58 परसेंट की गिरावट आई. इस दौरान, दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 0.35 परसेंट की बढ़त हासिल की. हालांकि, स्मॉल-कैप कोस्डैक 1.36 तक नीचे फिसल गया. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 26,703 पर था, जो इसके पिछले बंद भाव 27,032.54 से कम है.













