
जेब पर पड़ेगा बोझ! खाने-पीने के सामान से लेकर डिटर्जेंट-शैंपू तक होंगे महंगे; FMCG कंपनियां 5% तक बढ़ा रही हैं दाम
ABP News
केंद्र सरकार की ओर से दी गई जीएसटी टैक्स राहत का फायदा अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. देश की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर रही हैं...
FMCG Price Hike 2026: केंद्र सरकार की ओर से दी गई जीएसटी टैक्स राहत का फायदा अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. साल 2025 में सितंबर के दौरान सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती की थी. जिसका असर रोजमर्रा के कई सामानों पर पड़ा और एफएमसीजी कंपनियों के उत्पाद सस्ते हुए थे.
हालांकि अब स्थिति बदलती दिख रही है, क्योंकि देश की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. बताया जा रहा है कि कई कंपनियां दामों में करीब 5 प्रतिशत तक इजाफा करने जा रही हैं. जिससे ग्राहकों पर महंगाई की मार पड़ सकती हैं. आइए जानते हैं, इस बारे में..
कंपनियों ने क्यों लिया दाम बढ़ाने का फैसला?
कंपनियों ने जीएसटी दरों में कटौती के फैसले के बाद कुछ समय तक कीमतों को स्थिर रखा था. हालांकि, अब हालात बदलते हुए दिख रहे हैं. कच्चे माल की बढ़ती लागत और रुपये की कमजोरी ने कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ाने का काम किया है. जिसके चलते कंपनियां कीमतें बढ़ाने का फैसला कर रही हैं.













