
Stock Market 18 February: पॉजिटिव शुरुआत के बाद फिसला शेयर बाजार; सेंसेक्स 43 अंक टूटा, निफ्टी 25,724 से नीचे
ABP News
शेयर मार्केट में18 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही मार्केट में उतार-चढ़ाव शुरु हो गया था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है.....
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 18 फरवरी की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 102.63 अंक या 0.12 प्रतिशत उछल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,553.59 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 27.25 अंक या 0.11 फीसदी उछलकर 25,752.65 के लेवल पर ओपन हुआ था. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही मार्केट में उतार-चढ़ाव शुरु हो गया था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली.
सुबह करीब 9:22 बजे तक, सेंसेक्स 14 अंक की गिरावट के साथ 83,436 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 3 अंक टूट गई थी और 25,722 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर













