
Stock Market 16 February: खराब शुरुआत के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; सेंसेक्स 21 अंक फिसला, निफ्टी भी लाल
ABP News
शेयर मार्केट में सोमवार की शुरुआत निगेटिव रही. सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हैं....
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 16 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी लौट आई और यह हरे निशान पर ट्रेड करने लगा था.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 146.36 अंक या 0.18 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,480.40 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 47.50 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 25,423.60 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 82,591 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 2 अंक टूट गई थी और 25,469 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर













