
Income Tax Notice: आयकर विभाग के रेडार पर ये लोग, भेजे जा रहे IT नोटिस, जानें आखिर क्या है वजह
ABP News
IT Department Notice: आयकर विभाग उन मामलों की जांच कर रहा है जहां विदेशी आय को छिपाया गया है. हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है.
Income Tax Notice: आयकर विभाग ने ऊंची आय वाले पेशेवरों, खासकर मल्टीनेशनल कंपनियों और स्टार्टअप्स के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग के रडार पर वे लोग हैं जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये से अधिक है और जिन्होंने कथित तौर पर टैक्स बचाने के लिए फर्जी दावे या गलत जानकारी दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस पाने वालों में बड़ी कंपनियों के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO), मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. विभाग ने उन्हें किसी कठोर कार्रवाई से पहले अपने आयकर रिटर्न (ITR) में पाई गई विसंगतियों को सुधारने का अवसर दिया है.
क्यों भेजे जा रहे हैं नोटिस?
आयकर विभाग उन मामलों की जांच कर रहा है जहां विदेशी आय को छिपाया गया है. हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रैवल अलाउंस को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है. चैरिटेबल संस्थाओं या शैक्षणिक संस्थानों को फर्जी दान दिखाकर टैक्स छूट ली गई है. महंगी संपत्तियों की खरीद में आय का सही स्रोत नहीं बताया गया.













