
पैसे तैयार रखें! इस सप्ताह आ रहे हैं इन कंपनियों के IPO, जानिए प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल
ABP News
प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि 16 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल तीन कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही हैं. आइए जानते हैं, इनके बारे में.
Upcoming IPOs February: भारतीय प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि 16 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल तीन कंपनियां अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लेकर आ रही हैं. इनमें से दो इश्यू एसएमई सेगमेंट से जुड़े हैं, जबकि एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट में दस्तक देने वाली है. ऐसे में निवेशकों के पास पैसा लगाने के तीन-तीन मौके होंगे. आइए जानते हैं, इनके बारे में...
1. Yashhtej Industries आईपीओ
निवेशकों के लिए यह आईपीओ 18 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध होगा. निवेशक 20 फरवरी तक कंपनी आईपीओ पर अपना दांव लगा सकते हैं. कंपनी की ओर से प्रति शेयर 110 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है. आवेदन के लिए 1200 शेयरों का लॉट साइज फिक्स है.
रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. जिसके लिए निवेशकों को 2,64,000 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल 88.88 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करने वाली है. इश्यू के तहत कंपनी 81 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी.













