
क्या वाकई पाकिस्तान में शुरू होने वाला है iPhone का प्रोडक्शन? किस स्कीम के भरोसे निवेशकों को लुभा रहे शहबाज टेलीकॉम सेक्टर की इस कंपनी को PLI स्कीम के तहत मिले 70 करोड़ रुपये, पहले मिल चुके हैं 397 करोड़
ABP News
Apple Manufacturing in Pakistan: पाकिस्तान की मीडिया में यह दावा किया गया कि Apple पाकिस्तान में iPhone बनाने का काम शुरू करने जा रहा है. हालांकि, सच्चाई कुछ और ही निकली.
Apple Manufacturing in Pakistan: अमेरिकी टेक कंपनी Apple पाकिस्तान में iPhone बनाने का काम शुरू करने जा रहा है. ऐसा हम नहीं, बल्कि पाकिस्तानी मीडिया में गुरुवार को छपी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार ने प्रस्तावित मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फ्रेमवर्क के तहत इंसेंटिव देने पर सहमति दे दी है.
रिपोर्ट में दावा किया गया कि Apple पाकिस्तान में आईफोन बनाने के लिए इसलिए तैयार हुआ है क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने कंपनी को बहुत कम कीमत पर इंसेंटिव और जमीन दोनों देने पर सहमति जताई है. बाद में पड़ताल की गई, तो यह रिपोर्ट फेक निकली.
सच्चाई यह है कि Apple पाकिस्तान में iPhone नहीं बनाएगा, बल्कि नए फ्रेमवर्क के तहत कंपनी की तरफ से री-एक्सपोर्ट के लिए एक रिफर्बिशमेंट यूनिट बनाई जाएगी. इस यूनिट में 2-3 साल पुराने आईफोन की मरम्मत कर उसे री-एक्सपोर्ट करने का काम किया जाएगा. इसका मकसद आईफोन में लोकल इक्विपमेंट्स के इस्तेमाल को 12 परसेंट से बढ़ाकर 35 परसेंट करना है. यह पाकिस्तान को एक रीजनल मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में स्थापित करने का एक प्रयास है.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple मैनेजमेंट की शहबाज सरकार से डिस्काउंटेड रेट पर जमीन देने, 8 परसेंट परफॉर्मेंस इंसेंटिव और दो से तीन साल पुराने iPhones को रिपेयर करने की डिमांड थी.













