
टेलीकॉम सेक्टर की इस कंपनी को PLI स्कीम के तहत मिले 70 करोड़ रुपये, पहले मिल चुके हैं 397 करोड़ लंबे समय में तगड़ा मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये FMCG स्टॉक्स, जानें ब्रोकरेज को क्यों इन पर भरोसा?
ABP News
Telecom stock: टाटा ग्रुप की सपोर्ट वाली कंपनी तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड को सरकार से PLI स्कीम के तहत लगभग 70 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसका असर अब इसके शेयरों में देखने को मिल रहा है.
Telecom stock: टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (Production Linked Incentive Scheme (PLI)) के तहत लगभग 70 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. यहां टाटा ग्रुप की सपोर्ट वाली कंपनी तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड की बात की जा रही है. लगभग 6000 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 343 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए, जो 336 रुपये के पिछले बंद भाव से 2 परसेंट ज्यादा है.
नेटवर्किंग और ब्रॉडबैंड इक्विपमेंट बनाने और सप्लाई करने का काम करने वाली कंपनी तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसे टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव या PLI स्कीम के तहत संचार मंत्रालय से लगभग 70 करोड़ रुपये मिले हैं. यह वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पात्र प्रोत्साहन की अंतिम किश्त है.
इससे पहले, कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) पेआउट की पहली किस्त के तौर पर लगभग 85 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. कुल मिलाकर स्कीम के तहत कंपनी को पिछले साल 397 करोड़ रुपये मिले, जिससे लिक्विडिटी काफी मजबूत हुई, कैश फ्लो में सुधार हुआ और स्कीम की तय गाइडलाइंस के हिसाब से ऑपरेशनल मोमेंटम को सपोर्ट मिला.
कारोबारी साल 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें से 92 परसेंट भारत से और 8 परसेंट इंटरनेशनल मार्केट से हैं. कंपनी को इस दौरान मिले रेवेन्यू में भी घरेलू ऑपरेशन का हिस्सा 85 परसेंट है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट का हिस्सा बाकी 15 परसेंट है. ऐसे में कंपनी स्कीम के तहत मिले इस फंड का इस्तेमाल अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में करेगी ताकि देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसके कारोबार को मजबूती मिले और कंपनी की मार्केट कंपीटिशन भी बढ़े.













