
AI को इंटरनेट-मोबाइल की तरह सस्ता बनाएंगे, मुकेश अंबानी का 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान
ABP News
Reliance Industries के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा और अब वह देश को “बुद्धिमत्ता के युग” से जोड़ेगी.
Mukesh Ambani Annoucment in AI Summit: उद्योगपति Mukesh Ambani ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में घोषणा की कि उनकी कंपनी अगले सात वर्षों में कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह जियो ने मोबाइल डेटा को सस्ता और सुलभ बनाया, उसी तरह एआई को भी आम भारतीयों के लिए किफायती बनाया जाएगा.
Reliance Industries के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा और अब वह देश को “बुद्धिमत्ता के युग” से जोड़ेगी. उनका जोर इस बात पर था कि भारत को एआई जैसी तकनीक के लिए विदेशी निर्भरता (इंटेलिजेंस को किराये पर लेना) का जोखिम नहीं उठाना चाहिए.
Jio और रिलायंस मिलकर यह निवेश तीन प्रमुख स्तंभों पर करेंगे-
1. गीगावाट-स्तर के एआई डेटा सेंटर: जामनगर में एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो 10 गीगावाट तक की हरित ऊर्जा का उपयोग करेंगे.













