
D-Mart, Big Basket, Big Bazaar की फर्जी वेबसाइट, एक क्लिक और अकाउंट खाली... पकड़ा गया एक और साइबर फ्रॉड गैंग
AajTak
Fake Website Fraud: कई बार हमें इंटरनेट पर एक जैसे नाम वाली कई वेबसाइट्स दिखती हैं. कुछ लोग इस पर ध्यान देते हैं और कुछ नहीं. ऐसी ही लापरवाही का फायदा उठाकर स्कैमर्स लोगों के साथ करोड़ों की ठगी कर रहे हैं. इस तरह की ठगी करने वाले एक गैंग को दिल्ली से सटे नोएडा की पुलिस ने गिफ्तार किया है, जिन्होंने लोगों से करोड़ों की ठगी की है.
साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले हर दिन सामने आते हैं. स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की फिराक में रहते हैं. ऐसे ही एक ग्रुप को दिल्ली से सटे नोएडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फर्जी वेबसाइट बनाकर आम जनता से ठगी के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस की मानें तो गिफ्तार हुए गैंग ने D-Mart, Big Basket, Big Bazaar की फेक वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है. इस वेबसाइट्स के जरिए स्कैमर्स लोगों को डिस्काउंट और सस्ती कीमतों पर प्रोडक्ट्स ऑफर कर रहे थे, जिससे लोग उसके जाल में आसानी से फंस जाते थे.
जैसे ही कोई शख्स पेमेंट करता, तो ये उसके क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की डिटेल्स एक्सेस कर लेते. बाद में इसका इस्तेमाल करके फ्रॉडस्टर्स उनके बैंक अकाउंट से पैसे चुराते थे. इसकी जानकारी एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने दी है. वैसे इनकी आधिकारिक वेबसाइट्स भी मौजूद हैं.
साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीके... 8 ऑफर, जो अगर आपको मिलें तो हां मत करना, वरना अकाउंट हो जाएगा खाली
वैसे तो DMart एक ऑफलाइन स्टोर है, लेकिन इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.dmartindia.com/ है. वहीं बिग बास्टकेट को आप https://www.bigbasket.com/ पर एक्सेस कर सकते हैं, जबकि बिग बाजार एक ऑफलाइन स्टोर है.
वो तरीका जिससे स्कैमर्स के पास होगा आपका सिम कार्ड! चुटकियों में खाली हो जाएगा अकाउंट

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









