
Cyrus Mistry Road Accident: भारत में सड़क हादसों में हर 4 मिनट में 1 मौत, सबसे खराब सड़कें यहीं!
AajTak
उद्योगपति साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया. वो अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग को बताया जा रहा है. भारत में ओवरस्पीडिंग की वजह से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. पिछले साल सड़क हादसों में 1.5 लाख मौतें हुई थीं, इनमें से 87 हजार से ज्यादा मौत ओवरस्पीडिंग से हुई थी.
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया. मिस्त्री कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे. मुंबई के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और ये हादसा हो गया. पुलिस को शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड से ओवरटेक को बताया है.
भारत में सड़क हादसों से हर दिन 426 से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है. वहीं, सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह ओवरस्पीडिंग ही है. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत में हर 4 मिनट में सड़क हादसे में एक मौत हो जाती है.
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में देशभर में 4.03 लाख से ज्यादा सड़क हादसे हुए थे. इनमें 1.55 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. यानी, हर दिन 426 से ज्यादा लोगों की जान सड़क हादसे में चली गई. इस हिसाब से हर घंटे करीब 18 लोगों की मौत हो गई.
वहीं, 60 फीसदी सड़क हादसों की वजह ओवरस्पीडिंग ही है. पिछले साल 4.03 लाख हादसों में 2.40 लाख से ज्यादा हादसे और मौतें ओवरस्पीडिंग की वजह से ही हुई थी. ओवरस्पीडिंग के कारण हुए सड़क हादसों में 87,050 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2.28 लाख से ज्यादा घायल हो गए थे.
NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल सबसे ज्यादा सड़क हादसे नेशनल हाईवे पर हुए थे. पिछले साल देशभर में नेशनल हाईवे पर 1.22 लाख सड़क हादसे हुए थे. इन हादसों में 53,615 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, स्टेट हाईवे पर 96,451 हादसों में 39 हजार से ज्यादा मौतें हुई थीं. जबकि, दूसरी तरह की सड़कों पर 1.84 लाख हादसे हुए थे, जिनमें 62,967 लोगों की जान गई थी.
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर हर 100 किमी पर 40 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, स्टेट हाईवे पर हर 100 किमी पर 21 जान गई थी. जबकि, देशभर का औसत निकाला जाए तो हर 100 किमी पर 2 लोगों की मौत हुई थी.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








