
Cyclone Warning: चक्रवाती तूफान में बदला Tauktae, राहत-बचाव के लिए अलर्ट पर नौसेना
AajTak
Cyclone Warning: चक्रवात गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास जमीन से टकरा सकता है. प्रशासन ने पहले से ही मांगरोल, वेरावल, पोरबंदर, कच्छ और द्वारका को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. इलाके के तमाम मछुआरों को भी समुद्र में ना जाने और किनारे पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.
Cyclone Tauktae: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देर रात जानकारी दी है कि चक्रवात Tauktae, जो अभी लक्षद्वीप पर केंद्रित है, शनिवार की सुबह एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है. इससे तटीय इलाकों में खतरा और बढ़ गया है. IMD ने ट्वीट कर जानकारी दी, "लक्षद्वीप और अरब सागर के आसपास के इलाकों में गहरा मौसमी डिप्रेशन चक्रवाती तूफान Tauktae में बदल गया है." Deep Depression intensified into a Cyclonic Storm “Tauktae” (pronounced as Tau’Te) over Lakshadweep area and adjoining southeast & eastcentral Arabian Sea: Cyclone watch for south Gujarat & Diu coasts. https://t.co/KLRdEFp9rJ pic.twitter.com/ed435mJ9x9 NDRF says it has moved a team from Maharashtra's Pune to Goa in view of cyclone Tauktae "Decision on the deployment of NDRF will be taken tomorrow after assessing the situation. Teams are on alert to get deployed on short notice," it says. pic.twitter.com/5dKaXLiBQZ
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








