
Cyclone Montha Tracker: कब और कहां टकराएगा चक्रवाती तूफान मोंथा? इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
Cyclone Montha को लेकर IMD ने बताया कि चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आस-पास से 28 अक्टूबर की रात तक गुजरने की आशंका है. इस दौरान करीब 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी.
Cyclone Montha Update: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और अधिक गहरा हो गया है.अब यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि 28 अक्टूबर की रात को एक गंभीर चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की आशंका है. इस दौरान हवा की स्पीड 100 किमी/घंटा रह सकती है.IMD के अनुसार, मोंथा चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. चक्रवात के तेज होने की आशंका के कारण भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है.
अभी कहां है तूफान? चेन्नई से 600 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व काकिनाडा (आंध्र) से 680 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व विशाखापट्टनम से 710 किमी दूर पोर्ट ब्लेयर से 790 किमी पश्चिम गोपालपुर (ओडिशा) से 850 किमी दक्षिण
कहां-कहां होगा तूफान का असर? आंध्र प्रदेश: काकिनाडा, विशाखापट्टनम, मछलीपट्टनम ओडिशा: गोपालपुर के पास असर तमिलनाडु: चेन्नई से दूर, लेकिन सतर्क रहें
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा तट पर अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 29 अक्टूबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा तट के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाएं.
ओडिशा में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 128 टीमें तैनात बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. ओडिशा सरकार ने रविवार से ही संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है. आठ जिलों में 128 आपदा राहत टीमें (NDRF) तैनात की गई हैं. IMD के मुताबिक, यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में है. जो अगले 12 घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनेगा. फिर उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेगा और 28 अक्टूबर सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










