
Cyclone Ditwah Live News Updates: 47 उड़ानें रद्द, ट्रेनें भी कैंसिल, हाई-अलर्ट पर NDRF-SDRF... श्रीलंका में तबाही के बाद तमिलनाडु पहुंचने वाला है चक्रवात दित्वाह
AajTak
Cyclonic Ditwah Live: चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों के बेहद करीब पहुंच रहा है. IMD के मुताबिक, तूफान का आज लैंडफॉल हो सकता है. श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद यह भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु पहुंचने वाला है. राज्य में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि तटीय हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए इसी लाइव पेज पर...
Cyclone Ditwah Live News: चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंच रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि तूफान आज तट से टकरा सकता है. इससे पहले दित्वाह ने श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई, जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ.
फिलहाल तूफान की तीव्रता एक 'साइक्लोनिक स्टॉर्म' के रूप में बनी हुई है और इसके और मजबूत होने के संकेत नहीं हैं. तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तूफान के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है.
IMD के अनुसार, दित्वाह तट के बेहद करीब से गुजरेगा. रविवार सुबह 50 किमी और रविवार शाम तक 25 किमी की दूरी से तट को पार करेगा.
Cyclone Ditwah Latest Updates के लिए इसी लाइव पेज पर बने रहिए...

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










