
Cyclone Biporjoy का असर, केरल-मुंबई में हाई टाइड के बीच समंदर में उठीं ऊंची लहरें, बारिश का अलर्ट
AajTak
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से केरल और मुंबई के समंदर में हलचल देखने को मिल रही है. हाई टाइड के बीच समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ जिले से गुजरेगा जो 15 जून को पाकिस्तान के कराची तट तक पहुंच सकता है.
Cyclone Biparjoy आगे बढ़ने के साथ-साथ विकराल होता जा रहा है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से केरल और मुंबई के समंदर में हलचल देखने को मिल रही है. हाई टाइड के बीच समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं. चक्रवाती तूफान के कारण तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी जारी हैं.
मुंबई के कई इलाकों में बीती रात तेज बारिश देखने को मिली. वहीं, समंदर हाई टाइड की चपेट में है. आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई है. राज्य के तटीय हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं.
#WATCH | Maharashtra: High tidal waves witnessed in Mumbai as cyclone #Biparjoy intensified into a severe cyclonic storm. (visuals from Gateway of India) pic.twitter.com/UrnR0sahtE
मुंबई के रीजनल मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तेज होने के मद्देनजर बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिन महाराष्ट्र की राजधानी समेत राज्य के कई शहरों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर में आज (सोमवार) भी तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होगी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को जानकारी दी थी कि सौराष्ट्र-कच्छ और कराची तट से 15 जून को दोपहर 125-130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ चक्रवात के गुजरने की संभावना है.
#WATCH गुजरात: नवसारी में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। #CycloneBiparjoy pic.twitter.com/AzGGdFpNtK

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










