
Cyclone Biparjoy से निपटने के लिए भारत में NDRF तो पाकिस्तान में सेना ने संभाला मोर्चा, पढ़ें 20 बड़े अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, तूफान के उत्तर पूर्व दिशा में गुजरात तटों की ओर मुड़ने से पहले इसकी गति कुछ कम हो गई है. पहले इसकी गति 90 समुद्री मील (167 किमी प्रति घंटे) थी जो घटकर 85 समुद्री मील (लगभग 157 किमी प्रति घंटा) हो गई है.
अरब सागर में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है. इसका प्रभाव कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. केरल, कर्नाटक और गोवा से होते हुए अब गुजरात और महाराष्ट्र में तूफान का असर देखने को मिल रहा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से फ़ोन पर बात की और चक्रवात को लेकर जानकारी हासिल की. पीएम मोदी ने इस आपदा के हालात में केंद्र सरकार द्वारा सभी तरह की मदद देने का भरोसा जताया. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ बैठक की.
बता दें कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, तूफान के उत्तर पूर्व दिशा में गुजरात तटों की ओर मुड़ने से पहले इसकी गति कुछ कम हो गई है. पहले इसकी गति 90 समुद्री मील (167 किमी प्रति घंटे) थी जो घटकर 85 समुद्री मील (लगभग 157 किमी प्रति घंटा) हो गई है. ये चक्रवात लगभग 65 समुद्री मील (लगभग 120 किमी प्रति घंटे) की गति से तट से टकरा सकता है और फिर लैंडफॉल करने के बाद काफी तेजी से कमजोर हो जाएगा.
आइए जानते हैं बड़े अपडेट्स
>चक्रवात 'बिपरजॉय' के प्रभाव को कम करने के लिए भारत सरकार, राज्य सरकार, भारतीय वायु सेना, नौसेना, तट रक्षक और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.
> जूनागढ़ जिले में 500, कच्छ में 6786, जामनगर में 1500, पोरबंदर में 546, द्वारका में 4820, गिर सोमनाथ में 408, मोरबी में 2000 और राजकोट में 4031 लोगों को स्थानांतरित किया गया है.
> चक्रवर्ती तूफान प्रभावित 8 जिलों में NDRF की 17 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं. कच्छ में NDRF की चार, देवभूमि द्वारका में तीन, राजकोट में तीन, जामनगर में दो, जूनागढ़ पोरबंदर, गिरसोमनाथ, मोरबी और वलसाड में 1-1 टीम तैनात है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










