
Cyanide Serial killer: हीरोइन बनने की चाहत, अमीरों जैसे शौक... बस इसी बात ने उसे बना दिया सबसे बड़ी सीरियल किलर
AajTak
सीरियल किलिंग के कई ऐसे मामले हैं, जिन्हें जानकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए. ऐसी वारदातों को केवल मर्दों ने ही अंजाम नहीं दिया, बल्कि कुछ महिलाएं भी सीरियल किलिंग की दुनिया में मौत का दूसरा नाम बन गईं. ऐसा ही एक नाम था डी कमपम्मा का.
Cyanide Serial killer: सीरियल किलिंग एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और कई लोग दहशत से भर जाते हैं. भारत में में अगर जुर्म की तारीख के पन्नों को खंगाला जाए तो सीरियल किलिंग के कई ऐसे मामले मिलते हैं, जिन्हें जानकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए. ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले किसी हैवान से कम नहीं होते. इस वहशी काम को केवल मर्दों ने ही अंजाम नहीं दिया, बल्कि कुछ महिलाएं भी सीरियल किलिंग की दुनिया में मौत का दूसरा नाम बन गईं. ऐसा ही एक नाम था डी कमपम्मा का. जिसे साइनाइड मलिका के नाम से जाना जाता था. वो भारत की पहली सीरियल किलर थी.
कौन थी डी कमपम्मा? डी कमपम्मा का जन्म 1970 में कर्नाटक के कगलीपुरा गांव में हुआ था. उसका ताल्लुक एक बेहद मामूली परिवार से था. घर के आर्थिक हालात भी बहुत खराब थे. कभी मामूली ज़रूरतें भी उसके घरवालों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती थीं. उसके परिजन कड़ी मेहनत मशक्कत करते थे, तब जाकर उसके परिवार का गुजारा होता था. उसके पड़ोसी भी मामूली और गरीब लोग ही थे. छोटी उम्र में ही घरावालों ने उसकी शादी कर दी. उसका पति एक टेलर था. शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी हो चुके थे. जिंदगी यूं ही गुजरती जा रही थी. वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेजार थी. लेकिन उसके सपने बड़े थे.
फिल्मों में जाना चाहती थी कमपम्मा उसका जन्म भले ही गरीब परिवार में हुआ था, लेकिन वो सपने बड़े लोगों जैसे देखा करती थी. सच तो ये था कि उसे फिल्मों का बड़ा शौक था. वो फिल्मों में काम करना चाहती थी. वो हीरोइन बनने का सपना देखती थी. वो इस बारे में अपनी सहेलियों को भी बताया करती थी. उसने ठान रखा था कि जिस भी दिन उसे मौका मिलेगा वो अपना सपना पूरा करने के लिए कुछ भी करेगी. चाहे उसे गलत रास्ता ही क्यों ना अख्तियार करना पड़े.
ऐसी बदली जिंदगी कमपम्मा अपने सपने पूरे करने के लिए मौका तलाश रही थी. इसी दौरान उसकी जिंदगी में एक अहम मोड़ आया. 90 के दशक में वो अपनी मलिन बस्ती से निकलकर शहर जा पहुंची और एक अमीर परिवार के घर में नौकरानी के तौर पर काम करने लगी. वो घर एक ऐसे परिवार का था, जहां किसी लक्ष्मी की कृपा बरसती थी. पैसे की कोई कमी नहीं थी. वो परिवार शाही अंदाज में जीता था. उस घर में जाकर जैसे कमपम्मा के सपनों को पंख मिल गए थे. अब वो अमीर बनने का ख्वाब देखने लगी थी. उसके भीरत पैसे की हवस जन्म ले चुकी थी.
घरों में करने लगी थी चोरी वो भी अमीरों जैसी शानदार जिंदगी बस करना चाहती थी, लिहाजा उसने अमीर लोगों के घरों से कीमती सामान चुराना शुरू कर दिया. वो गरीब और ज़रूरतमंद बनकर अमीरों के घर में काम तलाशती थी और मौका देखकर वहां से चोरी करती थी. मगर चोरी के काम से भी उसका मकसद पूरा होता नहीं दिख रहा था. वो इसी उधेड़-बुन में लगी थी कि आगे क्या किया जाए?
शुरू किया था चिट फंड का काम रातों रात अमीर बनने के ख़्वाब को पूरा करने की जद्दोजेहद के बीच उसे एक आइडिया आया. वो आइडिया था अपने इलाके में चिट फंड कंपनी शुरू करने का. उसने अपने प्लान को अमली जामा पहनाते हुए यह काम शुरू कर दिया. वो लोगों को छोटी रकम जमा करके बड़े सपने दिखाने लगी. लोग भी उसकी बातों में आने लगे. नतीजा ये हुआ कि बहुत जल्द उसने अच्छी खासी रकम जमा कर ली.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








