
CTET 2024: सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट आज, जानें अब गलती मिली तो क्या होगा?
AajTak
CTET 2024: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 14-15 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. इसके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू 16 अक्टूबर तक चली. इसके बाद आवेदकों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया. ऑनलाइन करेक्शन का आज आखिरी मौका है.
CBSE CTET 2024: हर साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवार बैठते हैं. इस साल यह परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. हालांकि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है, तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है. फिलहाल आवेदकों के पास अपने भरे फॉर्म में गलतियों को सुधारने का मौका है. इसके बाद किसी भी गुजारिश पर विचार नहीं किया जाएगा.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज 25 अक्टूबर 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया है. जिन्होंने सीटीईटी परीक्षा में बैठने के लिए फॉर्म भरा था. अगर उम्मीदवार के भरे हुए फॉर्म में कोई गलती है तो उसे 25 अक्टूबर तक सुधार सकते हैं. अगर बाद में फॉर्म में गलती पाई गई तो उस उम्मीदवार को परीक्षा देने से भी रोका जा सकता है.
CTET फॉर्म में गलती हुई तो क्या-क्या हो सकता है?
अगर आपने सीटीईटी आवेदन फॉर्म में कोई गलती की है और संशोधन का समय बीत चुका है, तो इसका आपके परीक्षा में बैठने पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ सकता है:
अयोग्य घोषित किया जा सकता है: कई बार परीक्षा आयोजक ऐसे आवेदन फॉर्म को अमान्य घोषित कर देते हैं जिनमें कोई गलती है और जिनका संशोधन नहीं किया गया है.
परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल सकती है: कुछ मामलों में, परीक्षा आयोजक आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकते हैं, लेकिन भविष्य में किसी भी तरह की समस्या के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












