
CT 2025: '5 स्पिनर बहुत ज्यादा, यशस्वी क्यों बाहर...', चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठे सवाल, अश्विन ने रोहित को चेताया
AajTak
Team India Squad Champions Trophy 2025: क्या भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 5 स्पिनर चुनकर गलती कर दी है. अब इस पूरे मसले पर पूर्व भारतीय स्पिनर ने सवाल उठाए हैं...
R Ashwin on Team India Squad for Champions trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, फाइनल 9 मार्च को होना है. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था. लेकिन टीम के सेलेक्शन पर रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाए हैं.
दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'एश की बात' (Ash ki Baat) पर कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में पांच स्पिनर चुने गए हैं, जो ज्यादा नहीं हैं, बल्कि बहुत ज्यादा हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल के टीम में ना होने पर अश्विन थोड़ा निराश दिखे.
अश्विन ने इस वीडियो में (8वें मिनट पर) कहा- कुलदीप यादव का खेलना तय है, ऐसे में उनके साथ कोई दूसरा स्पिनर खेलेगा. मेरे अनुसार टीम में 2 स्पिनर ज्यादा हैं.
अश्विन ने यह भी माना कि टीम में दो लेफ्ट आर्म स्पिनर (अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा) ऑलराउंडर हैं. जिनका खेलना तय है. हार्दिक पंड्या भी टीम में खेलेंगे. ऐसे में 2 स्पिनर (वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती) बाहर बैठेंगे.
देखें वीडियो
अश्विन ने इस दौरान यह भी संभावना जताई कि अगर वरुण टीम में आते हैं तो एक पेसर को बाहर बैठना पड़ेगा. दूसरे छोर पर उस पेसर के साथ हार्दिक पंड्या साथ निभाएंगे. एक संभावना यह हो सकती है कि कुलदीप यादव को ड्रॉप किया जाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसको टीम से बाहर बैठाया जाएगा.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










