
CT 2025: बुमराह-कमिंस-नॉर्किया... चैम्पियंस ट्रॉफी का रोमांच फीका, टूर्नामेंट से बाहर हुए ये 10 खिलाड़ी
AajTak
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीमों को अपने स्क्वॉड में फेरबदल करने पड़े. जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का पार्ट नहीं होंगे. इन खिलाड़ियों को प्रोविजनल स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन चोट या अन्य वजहों के चलते वो चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब चंद दिन बचे हुए हैं. इस बार यह टूर्नामेंट 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत पाकिस्तान के तीन शहरों (रावलपिंडी, लाहौर, कराची) और दुबई में खेला जाएगा. शुरुआती मुकाबला 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा. जबकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी.
चैम्पियंस ट्रॉफी में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, रोहित शर्मा, जो रूट, बाबर आजम, केन विलियमसन, मोहम्मद शमी, कगिसो रबाडा जैसे धुरंधर भाग लेने जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें होंगी. हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो इस टूर्नामेंट का पार्ट नहीं होंगे. खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों को प्रोविजनल स्क्वॉड में सम्मिलित किया गया था, लेकिन चोट या अन्य वजहों के चलते वो चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए. ऐसे में इस टूर्नामेंट का रोमांच थोड़ा फीका हो चुका है. आइए ऐसे 10 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं...
भारत (1): स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की समस्या के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर गए. भारतीय टीम के लिए ये बहुत बड़ा झटका रहा. पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिससे वो रिकवर नहीं कर पाए.
अफगानिस्तान (1): 'मिस्ट्री स्पिनर' अल्लाह गजनफर रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. गजनफर को पिछले साल दिसंबर में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लग गई थी.
ऑस्ट्रेलिया (5): वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने स्टार खिलाड़ियों के बगैर उतरेगी. पैट कमिंस, मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड इंजरी के चलते भाग नहीं ले पाएंगे. वहीं मिचेल स्टार्क ने व्यक्तिगत कारणों के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भी अचानक ओडीआई क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
साउथ अफ्रीका (1): तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया साउथ अफ्रीकी स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन पीठ की तकलीफ के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा. नॉर्किया की जगह गेराल्ड कोएट्जी को स्क्वॉड में शामिल किया जाना था, लेकिन वो भी इंजर्ड हो गए. अंत में ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश की स्क्वॉड में एंट्री हुई.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










