
CSK Vs LSG IPL 2022: सांसें रोक देने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत, आखिरी ओवर्स में धराशायी हुई CSK
AajTak
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर जाकर खत्म हुआ. गुरुवार को दोनों टीमों की ओर से रनों की बरसात की गई.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का पहाड़-सा स्कोर बनाया. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की धमाकेदार बल्लेबाजी के सामने ये भी बौना साबित हुआ. आखिरी के ओवर्स में लखनऊ ने जो धमाल मचाया, उसकी मदद से टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स की यह पहली जीत है. जो यादगार साबित हुई है.
आखिरी दो ओवर में बदल गया पूरा मैच
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आखिरी दो ओवर में 34 रनों की जरूरत थी. जब चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे के बॉल थमा दी. लेकिन उनकी पहली बॉल पर ही आयुष बदोनी ने छक्का जड़ दिया, जिसके बाद मैच पूरी तरह से फंस गया था. ऐसे वक्त में 22 साल के आयुष बदोनी ने लखनऊ की किस्मत को पलटा.
19वां ओवर डालने आए शिवम दुबे की गलती चेन्नई को भारी पड़ी. शिवम दुबे के ओर में कुल 25 रन आए, जिसके बाद चेन्नई की वापसी मुश्किल हो गई. आखिरी ओवर में लखनऊ को सिर्फ 9 रनों की जरूरत थी. जिसे पाने में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हुई. चेन्नई सुपर किंग्स ने की थी रनों की बरसात चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने उतरे रॉबिन उथप्पा ने तूफानी पारी खेली. उथप्पा ने सिर्फ 25 बॉल में ही फिफ्टी जमाई और टीम को मजबूती दी. ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में फिर फेल हुए और एक ही रन बना पाए. इस सीजन में पहली बार खेल रहे मोईन अली ने 35 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने भी 49 रनों की तूफानी पारी खेली. अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 6 बॉल में 16 रन बनाए और टीम के स्कोर को 210 रन तक पहुंचाने में मदद की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








