Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
CrPC Section 26: जानिए, क्या है सीआरपीसी की धारा 26?

CrPC Section 26: जानिए, क्या है सीआरपीसी की धारा 26?

AajTak
Monday, March 14, 2022 02:06:26 PM UTC

सीआरपीसी (CrPC) की धारा 26 (Section 26) उन न्यायालयों (Courts) के बारे में है, जिनके द्वारा अपराध (Offense) विचारणीय हैं. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 26 (Section 26) क्या बताती है?

दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) में अदालत (Court) और प्रशासन (Administration) से जुड़ी प्रक्रिया और उनसे जुड़े प्रावधान (Provision) मौजूद हैं. सीआरपीसी (CrPC) की धारा 26 (Section 26) उन न्यायालयों (Courts) के बारे में है, जिनके द्वारा अपराध (Offense)विचारणीय होते हैं. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 26 (Section 26) क्या बताती है?

सीआरपीसी की धारा 26 (CrPC Section 26) दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) में धारा 26 (Section 26) में उन न्यायालयों की जानकारी दी गई है, जिनके द्वारा अपराध (Offence) विचारणीय (Considerable) होते हैं. सेक्शन 26 के तहत (क) भारतीय दंड संहिता (IPC) (1860 का 45) के अधीन किसी अपराध का विचारण (1) उच्च न्यायालय (High Court) द्वारा किया जा सकता है, या (2) सेशन न्यायालय (Court of Session) द्वारा किया जा सकता है, या (3) किसी अन्य ऐसे न्यायालय (Court) द्वारा किया जा सकता है, जिसके द्वारा उसका विचारणीय होना प्रथम अनुसूची में दर्शित किया गया है. लेकिन सीआरपीसी (CrPC) की धारा 376 और धारा 376क, धारा 376ख, धारा 376ग, धारा 376घ या धारा 376 के अधीन किसी अपराध का विचारण यथासाध्य ऐसे न्यायालय द्वारा किया जाएगा, जिसमें महिला पीठासीन (Lady presiding) हो.   (ख) किसी अन्य विधि के अधीन किसी अपराध (Offence) का विचारण, जब उस विधि में इस निमित्त कोई न्यायालय उल्लिखित (Court Mentioned) है, तब उस न्यायालय (Court) द्वारा किया जाएगा और जब कोई न्यायालय इस प्रकार उल्लिखित नहीं है तब (1) उच्च न्यायालय (High Court) द्वारा किया जा सकता है, या (2) किसी अन्य ऐसे न्यायालय द्वारा किया जा सकता है, जिसके द्वारा उसका विचारणीय होना प्रथम अनुसूची में दर्शित (First Schedule to be triable) किया गया है.

इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 25: जानिए, क्या है सीआरपीसी की धारा 25? 

क्या होती है सीआरपीसी (CrPC) सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे हिंदी में 'दंड प्रक्रिया संहिता' कहा जाता है. CrPC में 37 अध्याय (Chapter) हैं, जिनके अधीन कुल 484 धाराएं (Sections) मौजूद हैं. जब कोई अपराध होता है, तो हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, एक तो पुलिस अपराध (Crime) की जांच करने में अपनाती है, जो पीड़ित (Victim) से संबंधित होती है और दूसरी प्रक्रिया आरोपी (Accused) के संबंध में होती है. सीआरपीसी (CrPC) में इन प्रक्रियाओं का ब्योरा दिया गया है.

1974 में लागू हुई थी CrPC सीआरपीसी के लिए 1973 में कानून (Law) पारित किया गया था. इसके बाद 1 अप्रैल 1974 से दंड प्रक्रिया संहिता यानी सीआरपीसी (CrPC) देश में लागू हो गई थी. तब से अब तक CrPC में कई बार संशोधन भी किए गए है.

ये भी पढ़ेंः

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'भाई हो तो आशीष जैसा', 13 सालों तक कोमा में रहे हरीश की सेवा की मिसाल दे रही सोसाइटी, अंतिम विदाई पर भावुक हुए लोग

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हरीश राणा के निधन से शोक का माहौल है. सोसाइटी के लोगों ने बताया कि 13 साल से कोमा में रहने के कारण परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन था. सभी लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं.

क्या ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम? देखें हल्ला बोल

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

लोकसभा में राज्यवार बढ़ेगी की सांसदों की संख्या, सियासत में क्या बदल जाएगा?

महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधन और लोकसभा सीटों में संभावित इजाफे को लेकर केंद्र सरकार आम सहमति बनाने की कोशिश कर रही है. लोकसभा सीटों में संभावित बढ़ोतरी सिर्फ महिलाओं के लिए ही होने जा रही है, और मौजूदा सीटों में बदलाव के बाद भी फर्क नहीं पड़ने वाला है.

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भुल्लर, CBI जांच की मांग तेज

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. आत्महत्या से पहले वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों ने इस केस को सियासी और कानूनी तौर पर बेहद संवेदनशील बना दिया है.

दिल्ली बजट: 19000 करोड़ शिक्षा पर खर्च, केजरीवाल मॉडल पर मंत्री ने उठाए सवाल

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

संसद का बजट सत्र स्थगित करने पर सहमत हुए सरकार और विपक्ष, किसी भी दिन हो सकता है ऐलान

संसद के चालू बजट सत्र का दूसरा हाफ 2 अप्रैल तक चलना है, लेकिन अब अंतिम तारीख को लेकर सस्पेंस उत्पन्न हो गया है. बजट सत्र स्थगित करने पर सरकार और विपक्षी दल सहमत हो गए हैं.

साइबर फ्रॉड पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, ऐसे रोकी गई 8690 करोड़ रुपए की ठगी

देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कई स्तरों पर तकनीकी और संस्थागत कदम उठाए हैं. संसद में पेश आंकड़ों के मुताबिक, इन प्रयासों का असर भी दिखने लगा है. इसकी वजह से अब तक 8690 करोड़ की ठगी रोकी गई है.

जम्मू-कश्मीर के रैसी में खाई में गिरी कार, दो भाई-बहन समेत 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस

Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

ईरान को ट्रंप पर भरोसा नहीं, जंग कैसे रुकेगी? देखें रणभूमि

ईरान के खिलाफ जंग में कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक ईरान को

अहमदाबाद में UCC को लेकर टकराव, पुलिस और SDPI प्रदर्शनकारियों में झड़प

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

दिल्ली के भजनपुरा में मंदिर के पास 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां 18 वर्षीय युवक मोहम्मद आसिफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को कृष्णा मंदिर के पास अंजाम दिया गया. अब पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. पढ़ें इस खूनी वारदात की पूरी कहानी.

मिडिल ईस्ट के हालात पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक, इन बातों पर हुआ मंथन

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

समुद्री सरहद, पहाड़ों का घेरा और रेगिस्तान... इस तरह दुश्मनों से लोहा ले रहा है ईरान, जानें इनसाइड स्टोरी

ईरान की भौगोलिक स्थिति यानी पहाड़ों, रेगिस्तान और होर्मुज स्ट्रेट ने उसे दुनिया की ताकतवर ताकतों के सामने अजेय बना दिया है. ये सब कैसे मुमकिन हुआ? जानिए ईरान की रणनीति और असीम ताकत की पूरी कहानी.

वारदात: नकली बाबा का काला सच, नशीली ड्रिंक पिलाकर करता था ज्यादती

ज़रा अंदाजा लगाइए जिसके पास मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, IAS, IPS अफसर तक अपना भविष्य जानने पहुंचत हों वो बाबा कितना पावरफुल होगा. जिस बाबा के पास खुद पुलिस ये पूछने के लिए जाती हो कि ये फलाना केस कब सुलझेगा, भागा हुआ चोर कब और कैसे हाथ आएगा वो बाबा कितना ताकतवर होगा.

ईरान-अमेरिका युद्ध में अब आगे क्या होगा? देखें दस्तक

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को उन्हें अस्वस्थ महसूस होने के कारण अस्पताल ले जाया गया.

सेना पर नजर रखने पाकिस्तान की ISI ने भारत में लगवाए CCTV, देखें बड़ा खुलासा

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

धर्मांतरण पर SC का बड़ा फैसला, धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा SC-ST का दर्जा

देश की सर्वाेच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय से साफ कर दिया है कि धर्म बदलने के बाद कोई भी शख्स अनुसूचित जाति और जनजाति को मिलने वाली सुरक्षा और सुविधाओं के दायरे से बाहर हो जाएगा. और साथ ही उसके विशेषाधिकार समाप्त हो जाएंगे. देखें SC के इस आदेश से जुड़ी बड़ी बातें.

मुंबई के आजाद मैदान में धनगर समाज का आरक्षण को लेकर आंदोलन, देखें

मुंबई के आज़ाद मैदान में धनगर समाज के आंदोलन ने फडणवीस सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है. धनगर समाज काफी समय से महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर मांग जारी है. अधिक जानने के लिए देखें Video.

खबरदार: अमेरिका का 'सीजफायर', ट्रंप ने जंग को लेकर फैलाया कन्फ्यूजन?

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

'भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए अहम', चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच बोला ट्रंप प्रशासन

अमेरिका के युद्ध मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी ने कहा है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने में भारत की भूमिका निर्णायक है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका हर मुद्दे पर सहमत नहीं होंगे, लेकिन इससे साझेदारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

चौथी मंजिल से नीचे गिरे, ब्रेन डैमेज, फिर 13 साल कोमा... हरीश राणा की कहानी

सुप्रीम कोर्ट से ऐतिहासिक 'इच्छा-मृत्यु' (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले देश के पहले मरीज हरीश राणा का एम्स दिल्ली में निधन हो गया. 2013 से कोमा में चल रहे हरीश ने लंबी कानूनी और शारीरिक लड़ाई के बाद मंगलवार को गरिमा के साथ अंतिम सांस ली.

'अगले बजट तक आपको रात के 12 बजे बजट पेश न करना पड़े', दीपेंद्र हुड्डा का लोकसभा में वित्त मंत्री पर तंज

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वित्त विधेयक पर बोलते हुए कहा कि 12 साल में रिकॉर्ड बने हैं और टूटे भी हैं. उन्होंने रुपये की कीमत से लेकर व्यापार घाटा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों तक, यूपीए सरकार के समय के आंकड़े बता सरकार को घेरा.

मिडिल ईस्ट के हालात पर ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, होर्मुज पर हुई बात

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us