
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और शीतलहर का कहर, गंगासागर-प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब, लगा रहे आस्था की डुबकी
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में आज शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है. विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है. वहीं मकर संक्रांति और एकादशी के मौके पर प्रयागराज और गंगासागर में हजारों श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन और यातायात पर असर पड़ रहा है. राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है.
देश के कई हिस्सों में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित गंगासागर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान एकादशी के अवसर पर संगम घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. ड्रोन विजुअल्स में संगम क्षेत्र में भारी भीड़ देखी गई. प्रशासन की ओर से हाई सिक्योरिटी व्यवस्था की गई है और पूरे इलाके की पुलिस निगरानी की जा रही है.
माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने बताया कि एकादशी के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे तक करीब 9 लाख 50 हजार लोग संगम में स्नान कर चुके थे. सभी घाटों पर श्रद्धालु मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति गुरुवार को है, लेकिन 14 जनवरी होने के कारण आज भी लोग स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और हर जगह निगरानी की जा रही है.
दिल्ली में क्या है मौसम और तापमान का हाल
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर बने रहने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










