
Delhi Weather: दिल्ली में 2023 के बाद सबसे भयानक ठंड, 3°C तक गिरा पारा… टूटा रिकॉर्ड
AajTak
दिल्ली में जनवरी 2023 में खतरनाक ठंड देखने को मिली थी, जब तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. इसके बाद सीधे इस साल जनवरी में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी दिल्ली में इस बार जनवरी की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साल 2023 के बाद इस बार जनवरी में ठंड का कहर और ज्यादा बढ़ा है. रीजनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर, नई दिल्ली के अनुसार जनवरी महीने में इस साल 2023 के बाद सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है. दिल्ली में 16 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा था.
इसके बाद जनवरी 2024 में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और जनवरी 2025 में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, इस बार 13 जनवरी 2026 को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यानी 2023 के बाद राजधानी में जनवरी महीने की सबसे कड़ाके की ठंड इस साल महसूस की जा रही है. शीतलहर और घने कोहरे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है. लोग ठिठुरन भरी सर्दी का सामना कर रहे हैं.
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, वर्तमान में कई प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4°C, लुधियाना में 2.6°C, पटियाला में 3°C, बठिंडा में 1.6°C और चंडीगढ़ में 2.8°C तक पहुंचा है.
देशभर में ठंड और कोहरे का असर साफ देखा जा रहा है. बता दें, IMD के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. आज न्यूनतम तापमान 3°C से 5°C के बीच रहने का अनुमान है. वहीं 15 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.
कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा है, जिससे विजिबिलिटी पर गंभीर असर पड़ा है. आने वाले दिनों में भी घने कोहरे से राहत की उम्मीद कम है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह के समय 15 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










