
Crime Katha: सास, बहू और कत्ल... NRI पति की मां ने रची खौफनाक साजिश, ढाई साल बाद ऐसे खुला था राज
AajTak
मर्डर के कुछ केस ऐसे भी होते हैं, जो पुलिस के लिए चुनौती बन जाते हैं. उनकी तफ्तीश करना और कातिल तक पहुंचना एक अनसुलझी पहेली हो जाता है. ऐसा ही एक मामला कुछ साल पहले पंजाब से सामने आया था, जिसमें कातिल ने कत्ल की ऐसी साजिश रची थी कि जांच अधिकारी भी हैरान रह गए थे.
किसी इंसान का कत्ल करना सबसे संगीन जुर्म माना जाता है. और जब भी कत्ल के मामले पुलिस के सामने आते हैं, तो पुलिस कातिल तक पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश करती है. लेकिन मर्डर के सभी मामले इतने आसान नहीं होते कि चंद दिनों में ही उनका खुलासा हो जाए. बल्कि कुछ ऐसे केस भी सामने आते हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बन जाते हैं. उनकी तफ्तीश करना और कातिल तक पहुंचना एक अनसुलझी पहेली बन जाता है. ऐसा ही एक मामला कुछ साल पहले सामने आया था, जिसमें कातिल ने कत्ल की ऐसी साजिश रची थी कि जांच अधिकारी भी हैरान रह गए थे. क्राइम कथा में इस बार कहानी एक सास, बहू और मर्डर मिस्ट्री की.
रोहणों खुर्द गांव का हंसता खेलता परिवार खन्ना जिले में एक गांव है रोहणों खुर्द. जहां बलजीत का कौर का परिवार रहता था. बलजीत कौर का बेटा गुरजीत सिंह एनआरआई था. विदेश में अच्छा काम करता था. लिहाजा उसकी शादी बलजीत कौर ने धूमधाम से की थी. गुरजीत की पत्नी का नाम गुरमीत कौर था. शादी के बाद दोनों खुश थे. घर में किसी जीज की कमी नहीं थी. सबकुछ ठीक चल रहा था. शादी के करीब सालभर बाद ही गुरमीत कौर ने एक बेटे को जन्म दिया. पोता पाकर बलजीत कौर बेहद खुश थी. उसका बेटा गुरजीत भी साल में दो तीन बार विदेश से गांव आ जाता था.
11 दिसंबर 2017, खन्ना, पंजाब उस साल दिसंबर में गुरजीत तो विदेश में ही था. लेकिन गांव में कुछ ऐसा हो गया कि सबके होश उड़ गए. उस रोज तारीख थी 11 दिसंबर. बलजीत कौर गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों के साथ अचानक इलाके के पुलिस थाने पहुंची. बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि 10 दिसबंर की रात अचानक उसकी बहू घर से कहीं गायब हो गई है. वो साथ में करीब 22 लाख रुपये भी ले गई है. जबकि उसका मासूम बेटा घर ही था. बलजीत कौर ने पुलिस को ये भी बताया कि उसकी बहू गुरमीत कौर जब भी कहीं जाती थी तो कहकर जाती थी. मगर इस बार वो बिना बताए ही गायब हो गई. उसका यूं गायब हो जाता हैरान कर रहा था.
सामने आया बहू के पूर्व प्रेमी का नाम पुलिस ने बलजीत कौर की बात ध्यान से सुनी. फिर पुलिस ने बलजीत कौर से पूछा कि क्या उन्हें बहू के गायब हो जाने के पीछे किसी पर शक है? या कोई ऐसी बात जिससे पुलिस को सुराग मिल सके. तो बलजीत कौर ने फौरन पुलिस के सामने एक शख्स का नाम बताया. वो नाम था सतिंदर सिंह उर्फ बब्बू. असल में ये शख्स बलजीत कौर की बहू गुरमीत कौर के गांव घड़ुआं का रहने वाला था. शादी से पहले गुरमीत और सतिंदर सिंह उर्फ बब्बू के प्रेम संबंध हुआ करते थे. बलजीत कौर ने शक जताते हुए पुलिस को बताया कि सतिंदर सिंह उर्फ बब्बू ही उनकी बहू को भगाकर कहीं ले गया है.
सतिंदर सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला पुलिस ने बलजीत कौर की बात संजीदगी के साथ सुनी और इसके बाद गुरजीत कौर का पूर्व प्रेमी सतिंदर सिंह उर्फ बब्बू पुलिस के रडार पर आ गया. पुलिस ने बलजीत कौर की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ अपहरण और धोखाधड़ी का नामजद मुकदमा दर्ज किया और मामले की तहकीकात शुरू कर दी. पुलिस ने सबसे पहले घड़ुआं गांव में छापेमारी की लेकिन सतिंदर सिंह उर्फ बब्बू वहां नहीं मिला. इस दौरान पुलिस ने गुरमीत कौर के घरवालों, दोस्तों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई अहम जानकारी नहीं मिली.
पूछताछ और तफ्तीश में भी नहीं मिला सुराग पुलिस के लिए अब घड़ुआं गांव का रहने वाला सतिंदर सिंह उर्फ बब्बू वॉन्टेड बन चुका था. पुलिस का पूरा फोकस उसी पर था. लेकिन ना तो उसका कुछ पता चल रहा था और ना ही बलजीत कौर की बहू गुरमीत का सुराग पुलिस को मिल रहा था. इस दौरान बलजीत कौर का बेटा गुरजीत भी विदेश से लौटकर घर आ चुका था. पुलिस ने उससे भी सवाल जवाब किए थे. साथ ही दोनों गांव में लोगों से पूछताछ की जा चुकी थी. मगर फिर भी पुलिस के हाथ खाली थे. अब ये मामला पुलिस के लिए एक मिस्ट्री बन गया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










