
Covishield के एक बूस्टर डोज की कीमत होगी 600+ टैक्स, सीरम इंस्टीट्यूट के सूत्र का दावा
AajTak
Covishield Vaccine Price: कोविशील्ड वैक्सीन खुले बाजार में बेचने की मंजूरी मिलने के बाद इसकी कीमतों को लेकर संशय बरकरार था. इस वैक्सीन को तैयार करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक सूत्र ने इस कीमत का खुलासा कर दिया है.
कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) के एक बूस्टर डोज की खुले बाजार में कीमत 600 रुपए होगी. इसके अतिरिक्त टैक्स भी शामिल रहेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है.
19 जनवरी को कोविड-19 पर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने कुछ शर्तों के साथ कोविड के टीकों- कोविशील्ड और कोवैक्सीन को नियमित रूप से बाजार की मंजूरी देने की सिफारिश की थी. इसके बाद भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने यह मंजूरी दी.
वैक्सीन को खुले बाजार में बेचने की मंजूरी मिलने के बाद लोग अब किसी अस्पताल और क्लीनिक से कोविशील्ड की दोनों खुराक खरीद सकते हैं. लेकिन मेडिकल स्टोर पर यह वैक्सीन नहीं मिलेगी.
अभी तक Covishield के एक डोज की कीमत 780 रुपये है जबकि Covaxin की कीमत 1,200 रुपये प्रति खुराक है. इन कीमतों में 150 रुपये का टैक्स शामिल है.
बता दें कि National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) को टीकों को किफायती बनाने के लिए कीमतों को सीमित करने की दिशा में काम करना शुरू करने का निर्देश दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










