
Covid Cases in India: कोरोना के नए केस घटकर 67 हजार हुए, लेकिन 1241 लोगों ने गंवाई जान
AajTak
Covid Cases in India: पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1241 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है.
Covid Cases in India: देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी है. हालांकि, इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 67,084 नए मामले सामने आए हैं. यह संख्या बुधवार के मुकाबले 6 फीसदी कम है. हालांकि, कोरोना से मौत का आंकड़ा अभी चिंता का विषय बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से देश में 1241 मौत हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना की वजह से अबतक 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.











