
Covid and Asthma: अस्थमा मरीजों पर कोरोना के नए स्ट्रेन का डबल अटैक? जान लें बचने का तरीका
AajTak
देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना का नया स्ट्रेन तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. पहले से किसी बीमारी से परेशान लोगों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक माना जाता है. आइए जानते हैं कि अस्थमा के मरीजों को कोरोना किस तरह प्रभावित कर रहा है और उन्हें किस तरह की सावधानियां रखनी चाहिए.
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना का नया स्ट्रेन तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. पहले से किसी बीमारी से परेशान लोगों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक है. आइए जानते हैं कि अस्थमा के मरीजों को कोरोना किस तरह प्रभावित कर रहा है और उन्हें किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए. अस्थमा के मरीजों में कोरोना वायरस गंभीर माना जाता है. हालांकि शोधकर्ताओं की राय इससे अलग है. शोधकर्ताओं का कहना है कि अस्थमा के मरीजों में कोरोना वायरस होने की संभावना ज्यादा नहीं है. अस्थमा और कोविड-19 के लक्षणों में अंतर व समानता- अगर आपको कोविड-19 है तो आपको बुखार, डायरिया, सुगंध और स्वाद की कमी, मांसपेशियों मे दर्द, ठंड लगना और बुखार जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. वहीं, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण कोरोना और अस्थमा दोनों बीमारियों में आम हैं.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











