
COVID-19 Vaccine for Children: देश में 12 से 18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, DCGI ने भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को दी मंज़ूरी
ABP News
Coronavirus Vaccine: ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को 12 से 18 साल तक के बच्चों को देने की अनुमति दी.
Coronavirus Vaccine News: देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए पहली कोरोना वैक्सीन को मंज़ूरी मिल गई है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) कोवैक्सीन (Covaxin) को 12 से 18 साल तक के बच्चों को देने की अनुमति दे दी है.
भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का बच्चों में फेज 2 और 3 का ट्रायल हुआ था और सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी ने इसे बच्चों को देने की सिफारिश की थी. वैक्सीन ट्रायल को तीन आयु वर्ग में बांटा गया था 2 से 6 साल, 6 से 12 साल और 12 से 18 साल. बता दें कि कोवैक्सीन पहले से टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल है और 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जा रही है.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












