
Covid-19: भारत में मई के बाद कोरोना और मचाएगा तबाही, वैज्ञानिकों ने चेताया
AajTak
कई स्टडीज और शोधकर्ताओं का कहना है कि देश में 15 मई के आसपास कोरोना का पीक आ सकता है और उसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ जाएगी. हालांकि एक नई स्टडी में दावा किया भारत के लिए ये मुश्किल वक्त अभी और बढ़ सकता है.
भारत में कोरोना से अप्रैल के महीने में हुई रिकॉर्ड मौतों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. कई स्टडीज और शोधकर्ताओं का कहना है कि देश में 15 मई के आसपास कोरोना का पीक आ सकता है और उसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ जाएगी. हालांकि एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि भारत के लिए ये मुश्किल वक्त अभी और बढ़ सकता है. एक नई स्टडी के मुताबिक, कोरोना के पीक की समयसीमा जून तक जा सकती है. ये स्टडी हॉन्ग कॉन्ग की एक ब्रोकरेज कंपनी CLSA ने की है. स्टडी के अनुसार, भारत में कोरोना की दूसरी लहर जून के महीने में अपने पीक पर होगी. ये अनुमान अमेरिका, ब्राजील और UK समेत 12 देशों के विश्लेषण पर आधारित है. आपको बता दें कि इन 12 देशों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना करना पड़ा है. स्टडी के अनुसार, इन 12 देशों में कोरोना पीक पर तब आया जब कुल आबादी के 2 फीसदी लोग इसकी चपेट में आ गए.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











