Covid-19 : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामले 7 हजार के पार, 387 लोगों की मौत, ओमिक्रोन के मामले 4 सौ के पार
ABP News
Corona Cases Update: रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना के नए वेरिएंट यानी ओमिक्रोन के मामले 415 पर पहुंच गया है.
Corona Cases Update: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 7,189 नए मामले सामने आए हैं. ओमिक्रोन के खतरे के बीच बीते दिन के मुकाबले में आज कोरोना संक्रमितों के मामलों में बढोत्तरी दर्ज की गई है. आज से एक दिन पहले यानी कल देश में 6650 मामले सामने आए थे.
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 387 लोगों की मौत हो गई जबकी 7,286 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,42,23,263 हो गई है. एक्टिव केसेज (Active Cases) की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में अभी 77,032 एक्टिव मरीज हैं.

रामनवमी पर सीएम धामी ने दी सौगात, देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा सफर
Dehradun News In Hindi: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है.












