
Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना मामले 15 हजार से कम आए, मौत का आंकड़ा 400 से ज्यादा
ABP News
India Coronavirus News Updates: अब तक दुनियाभर में 24.44 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं. अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.
India Coronavirus Updates: देश में हर दिन करीब 15 हजार नए कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,306 नए कोरोना केस आए और 443 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 18762 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4899 एक्टिव केस कम हो गए.
देश में कोरोना संक्रमण की स्थितिकोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 41 लाख 89 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 54 हजार 712 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 45 लाख 67 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम है. कुल 1 लाख 67 हजार 695 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












