
Coronavirus News Updates: महाराष्ट्र में कोविड के 25,425 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 3 लाख के करीब
AajTak
देश में कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट पिछले एक सप्ताह से 17.75 फीसदी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 11 राज्यों में 50,000 से अधिक एक्टिव केस हैं.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25,425 (Maharashtra corona Cases) नए मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमण के कारण 42 लोगों की मौत हुई है. नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2,87,397 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों के दौरान ही कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 72 मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 36,708 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










