
Coronavirus News LIVE: कोरोना आंकड़ों में गिरावट जारी, यहां पढ़िए ताजा अपडेट
ABP News
Coronavirus 2nd Wave LIVE Updates: देश में अब कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अभी भी जारी है. वहीं पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) इस साल नवंबर तक जारी रखने का एलान किया है. इस योजना पर इस वित्त वर्ष में 1.1-1.3 लाख करोड़ तक का खर्चा आ सकता है.
Coronavirus 2nd Wave LIVE Updates: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अभी भी जारी है. हालांकि पिछले दिनों से अब नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. अब रोजाना नए संक्रमितों की संख्या एक लाख के नीचे पहुंच गई है. लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी काफी ज्यादा है. एक्टिव केस 12 लाख से ज्यादा है. उधर केंद्र सरकार ने 74 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑर्डर दिया है साथ ही अग्रिम भुगतान भी कर दिया. अगस्त से दिसंबर के बीच आएंगी ये वैक्सीन. खास बात ये है की कोरोना की ये वैक्सीन डोज तीन कंपनी भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बायोलॉजिकल ई देंगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड की 25 करोड़ डोज और भारत बायोटेक को कोवैक्सिन की 19 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है. कोरोना टीकों की ये 44 करोड़ (25+19 करोड़) डोज अब से शुरू होकर दिसंबर तक उपलब्ध होंगी. दोनों कोविड टीकों की खरीद के लिए एडवांस का 30% सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को जारी किया गया है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












