
Coronavirus in Kids: बच्चों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक्सपर्ट्स ने किया आगाह
AajTak
कोरोनावायरस की दूसरी लहर में बच्चे और युवा सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं. नोएडा के न्यूबर्ग डायग्नॉस्टिक्स के चीफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर सरन्या नारायण का कहना है कि 0-15 साल, विशेष रूप से 6-15 साल के बच्चों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस साल जनवरी-फरवरी तक ये मामले 1-2 फीसद तक थे जो अब 4-5 फीसद तक हो चुके हैं.
भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्यों द्वारा वीकेंड-कुछ दिनों के लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू समेत कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं. कोरोना की ये लहर बुजुर्गों या पहले से बीमार लोगों को संक्रमित कर रही थी जबकि इस लहर युवा और बच्चे सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं. ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल में बाल रोग संक्रामक रोगों के कंसल्टेंट डॉक्टर राजकुमार ने बताया, 'पहली लहर में Covid 19 बच्चों के लिए कोई बड़ी समस्या नहीं थी और उस समय बच्चों के ज्यादातर मामले एसिम्टोमैटिक थे जिनका आसानी से इलाज संभव था लेकिन इस बार स्थिति अलग है. इस बार की लहर में बच्चों में कोरोना के लक्षण साफ देखे जा रहे हैं. बच्चों के ऐसे मामले अब तक UK और अमेरिका में थे. B117 वायरस स्ट्रेन बहुत तेजी से फैल रहा है.' नोएडा के न्यूबर्ग डायग्नॉस्टिक्स के चीफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर सरन्या नारायण ने कहा, '0-15 साल, विशेष रूप से 6-15 साल के बच्चों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस साल जनवरी-फरवरी तक ये मामले 1-2 फीसद तक थे जो अब 4-5 फीसद तक हो चुके हैं. इस समय टेस्ट कराने वाले 20 फीसद बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है.' कोरोना की इस लहर में तेज बुखार और सांस से जुड़ी दिक्कत ज्यादा देखने को मिल रही है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











