
Corona vaccine: कोरोना से फाइट में कवच बन गई वैक्सीन, आज वैक्सीनेशन ड्राइव के एक साल पूरे
AajTak
भारत ने 7 जनवरी को वैक्सीनेशन ने 150 करोड़ का आंकड़ा छुआ था. भारत ने पिछले साल 21 अक्टूबर को 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा हासिल किया था. इससे पहले 7 अगस्त 2021 को देश में वैक्सीनेशन ने 50 करोड़ का आंकड़ा छुआ था.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का रविवार को एक साल पूरा हो गया. अब तक देश में 156 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है. इनमें 76 करोड़ से अधिक महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इसके अलावा 65 करोड़ से ज्यादा ऐसे लाभार्थी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं. ग्रामीण इलाकों में कोविड टीकाकरण केंद्रों में 99 करोड़ डोज दी गई. इसके अलावा 3 लाख 69 हजार से ज्यादा वैक्सीन की डोज ट्रांसजेंडर्स को लगाई गई.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









