
Corona Vaccination: वैक्सीन लगाने वाले 'बच्चा पैदा नहीं कर पाएंगे', क्या है इस वीडियो की सच्चाई?
AajTak
वैक्सीन को लेकर ऐसी अफवाहें कोई नई बात नहीं है. पोलियो के वैक्सीन (Polio Vaccine) को लेकर भी इस तरह की बातें खूब होती थीं. पोलियो बीमारी को समाप्त करने के लिए दुनिया भर में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन को अंजाम दिया गया है. वह कोविड से पहले की दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है.
देश कोरोना की तीसरी लहर (Covid 3rd Wave) की चपेट में आ चुका है. महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है. इसी कारण सरकार ने नए साल में किशोरों के लिए वैक्सीनेशन (Vaccination) की शुरुआत की है. दूसरी ओर कुछ शरारती तत्व अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसी ही एक अफवाह है कि वैक्सीन लगवाने से लोग बांझपन का शिकार हो सकते हैं. सरकार ने इस अफवाह का खंडन किया है. एक वीडियो में #Covid19 और इसकी वैक्सीन से जुड़े कई फर्जी दावे किए जा रहे हैं#PIBFactCheck ▪️ ऐसी भ्रामक वीडियो/मैसेज शेयर न करें ▪️ देश में लगाई जा रही सभी वैक्सीन सुरक्षित हैं ➡️ ऐसे फर्जी संदेशों को फैक्ट चेक के लिए हमारे साथ साझा करें: 📲8799711259 📩socialmedia@pib.gov.in pic.twitter.com/xmg0zuowol

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












