
Corona Update: कोरोना को लेकर चीन और WHO की मिलीभगत, सामने आया सबूत
AajTak
WHO की कोरोना पर दी गई रिपोर्ट पर शक की सुईं घूम रही है और वो इसलिए भी घूम रही है क्योंकि जिस चीन से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई और जिस चीन ने अपने देश में कोरोना के आंकड़ों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती उस चीन में बेहद कम कोरोना मौतों का दावा WHO की रिपोर्ट में किया गया है. अब WHO पर ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसने चीन के दबाव में ऐसा किया? और क्या इन आंकड़ों के जरिए सिलेक्टिव होकर भारत को टारगेट किया जा रहा है? WHO ने कोरोना डेथ्स का जो डेटा रिलीज किया है उस पर सवाल सिर्फ इसलिए नहीं उठ रहे कि कोरोना की मौतों को कई गुना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. सवाल तो WHO की काबिलियत और मंशा पर भी है. क्या WHO के आंकड़े चीन के दबाव में तो जारी नहीं किये गए हैं. देखें ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










