
Corona Update: कोरोना के नए मामले 1 लाख 17 हजार आए, जानें सभी राज्यों का हाल
AajTak
देश में आज कोरोना के नए मामले 1 लाख 17 हजार आए हैं. कल की तुलना में आज संक्रमण में करीब 29 फीसदी का इजाफा हुआ है. कल सबसे ज्यादा नए केस महाराष्ट्र में आए. महाराष्ट्र में कोविड के 36,265 नए केस आए. पश्चिम बंगाल 15,421 नए केस के साथ दूसरे नंबर पर है. दिल्ली में भी कोविड के दैनिक केस कल 15 हजार पार कर गया. तमिलनाडु 6983 नए कोविड के साथ चिंता का सबब बना हुआ है. गुजरात में 4213 नए केस आए हैं. झारखंड में भी तेजी से कोविड संक्रमण बढ़ रहा है. यहां कल 3704 नए केस आए. यूपी में कल कोविड केस तीन हजार पार कर गए. इस वीडियो में जानें देश भर में कोरोना का क्या है हाल?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










