
Corona Restrictions in Delhi: दिल्ली से हटी कई पाबंदियां, अब क्या-क्या कर सकेंगे? जानें हर सवाल का जवाब
AajTak
Corona Restrictions in Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में अब थोड़ी ढील दे दी गई है. सरकार ने दिल्ली से वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है. साथ ही बार और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है.
राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण कम होते ही पाबंदियों में भी राहत मिलनी शुरू हो गई है. बुधवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही दुकानदारों को भी बड़ी राहत मिली है. बाजारों के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम को भी अब हटा लिया गया है. दिल्ली में अब क्या-क्या छूट रहेगी? और अब भी क्या पाबंदियां हैं? जानते हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









